फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के बाग के पास एक ओर वारदात, होमगार्ड कर्मी को गोली मारने वाले पर शक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित सेंट्रा मॉल के नजदीक आम के बाग के पास खड़ी होकर अपने भाई का इंतजार कर रही युवती के हाथ से मोबाइल छीनकर एक युवक फरार हो गया। बता दें कि यह वही घटनास्थल है, जहां बीते साल 18 नवंबर को एक युवती से गन प्वाइंट पर लूट और बीते 27 नवंबर को होमगार्ड कर्मी को गोली मारी गई थी।
विज्ञापन

किशनगढ़ निवासी पल्लवी (24) ने बताया कि वह औद्योगिक क्षेत्र फेज 1 स्थित एक एजेंसी में नौकरी करती है। शाम को घर जाने के लिए सेंट्रा मॉल के पास आम बाग के नजदीक खड़ी अपने भाई का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल झपटकर फरार हो गया। इसी बीच पल्लवी का भाई भी आ गया। युवक को भागता देख पल्लवी के भाई ने पीछा किया, लेकिन वह आम के बाग से होकर सेक्टर-29 की कॉलोनी में घुस गया। इसके बाद युवती ने राहगीर से फोन मांगकर पुलिस को सूचना दी। बता दें कि युवती से लूट और होमगार्ड को गोली मारने के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। हालांकि, शक है कि होमगार्ड को गोली मारने का आरोपी वारदात में शामिल हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें