फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस जितेंद्र यादव फरीदाबाद के नए डीसी, रातोंरात पलटी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने आईएएस जितेंद्र यादव को फरीदाबाद का नया डीसी लगाया है। उन्होंने सोमवार को निवर्तमान डीसी यशपाल की जगह कार्यभार संभाला। यशपाल को फरीदाबाद नगर निगम के आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। सरकार ने सोमवार सुबह दोनों आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए। आईएएस जितेंद्र यादव को रविवार रात फरीदाबाद नगर निगम का आयुक्त लगाया गया था। उन्हें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण गुरुग्राम के प्रशासक से बदलकर सरकार ने यह जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन, प्रबंधन में माहिर जितेंद्र ने रातों-रात बाजी पलट दी। उन्होंने सरकार में ऐसी जुगत भिड़ाई कि सोमवार सुबह डीसी फरीदाबाद के पद पर काबिज हो गए। मुख्य सचिव विजय वर्धन की ओर से ताजा नियुक्ति एवं तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जितेंद्र यादव इससे पहले प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ प्रशासन में भी 3 साल तक सेवाएं दे चुके हैं। वह यहां मनपसंद पदों पर रहे। हरियाणा सरकार से लेकर केंद्र तक उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। चंडीगढ़ से हरियाणा कैडर में लौटने पर उन्हें आबकारी एवं कराधान विभाग में लगाया गया था, मगर वह यहां अधिक दिन नहीं रहे और गुरुग्राम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक बन गए।
विज्ञापन

सुमिता मिश्रा को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त जिम्मा
हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से आईएएस अधिकारी डॉ. सुमिता मिश्रा को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मिश्रा के विभागों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अभी उनके पास कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव का जिम्मा भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें