पंचकूला। हरियाणा में शिक्षक पात्रता परीक्षा शहर के आठ सेंटरों में आयोजित जुई। इसमें दूसरे दिन रविवार को परीक्षा में 3180 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। पंचकूला में सार्थक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-12ए, डीसी मॉडल स्कूल सेक्टर-7, श्री जैनेंद्र गुरुकुल स्कूल सेक्टर-1, डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सूरजपुर, मोतीराम मॉर्डन पब्लिक स्कूल सेक्टर-7, एंडेई पब्लिक स्कूल सेक्टर-9, भवन विद्यालय सेक्टर-15 और सेक्टर-1 पीजी कॉलेज में हुई। परीक्षा दो चरणों में हुई। पहले चरण की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक चली। वहीं, दूसरे चरण की परीक्षा दोपहर बाद तीन बजे से शाम 5.30 बजे तक हुई। इस दौरान सेंटर पर आने वाले विद्यार्थियों की चेकिंग की गई। वहीं, एग्जाम देने आई महिला उम्मीदवारों की पुलिस महिला स्टाफ ने हैंड डिटेक्टर से चेकिंग की। एग्जाम देने आए छात्रों को चेकिंग के बाद एंट्री दी गई। पंचकूला जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बताया कि जांच के बाद ही सभी को अंदर जाने दिया गया है। इसके लिए सभी जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्वक हुई है।
सिलेबस से आया था पेपर
पेपर सिलेबस से आया था। पेपर में हिंदी, गणित, सामान्य ज्ञान सहित विषय के सिलेबस से आया है। परीक्षा के बाद टीईटी में सफलता हासिल करने की उम्मीद बनी हुई है।
-चंदन कुमार, उम्मीदवार
गणित के सवाल हल करने में आया मजा
गणित के सवाल सिलेबस से आए थे। प्रश्न हल करने में मजा आया। टीईटी की परीक्षा पास होने की पूरी उम्मीद बनी हुई है।
-जयवीर, उम्मीदवार