फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ने सेक्टर-21 में अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। बुधवार को विभागीय टीम ने पुलिस बल की सहायता से सेक्टर-21 में करोड़ों की सरकारी जमीन पर झुग्गी-झोपड़ी बनाकर काबिज लोगों को हटा दिया। हालांकि, कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस फोर्स ने उन्हें शांत करवा दिया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि एचएसवीपी के संपदा अधिकारी राकेश संधू को शिकायत मिली थी कि कुछ लोगों ने झुग्गी-झोपड़ी बनाकर सेक्टर-21 में सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा है। शिकायत मिलते ही संपदा अधिकारी ने कार्रवाई के आदेश जारी किए। उन्होंने बताया कि कब्जा करने वालों की चेतावनी दी गई है कि यदि किसी ने दोबारा से कब्जा किया तो उसके खिलाफ पुलिस को कानूनी कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। अतिक्रमण के खिलाफ शहर में अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें