फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसवीपी ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन, 80 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के सेक्टर-6 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर एचएसवीपी ड्राइवर्स वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य प्रशासक अजीत बालाजी जोशी ने किया। शिविर में 80 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के अध्यक्ष बलवान सिंह ने बताया कि रक्तदाताओं ने शिविर में उत्साह के साथ भाग लिया और सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल और ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्र किया। अजीत बालाजी जोशी ने कहा कि रक्तदान महादान होता है। इससे शरीर में कमजोरी नहीं आती बल्कि नये रक्त का संचार होता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ रहता है। कुछ ही दिन में शरीर दान किए रक्त की पूर्ति स्वयं कर लेता है।
रक्तदान इसलिए भी जरूरी है कि रक्त का कोई और विकल्प नहीं है। एसोसिएशन के प्रधान बलवान सिंह ने बताया कि रक्त एकत्र करने वाली टीम डॉ. नितिका सूर्या के नेतृत्व में पहुंची थी। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन की तरफ से भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियां लगातार कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें