पंचकूला। नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 का ब्लड बैंक अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने दो ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीनों की खरीद की है। इसका शुभारंभ शुक्रवार को एडिशनल चीफ सेक्रेटरी स्वास्थ्य विभाग हरियाणा राजीव अरोड़ा ने की है। अब कोई भी व्यक्ति नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान करता है तो उसके एक यूनिट खून से चार लोगों को जीवनदान मिलेगा। इस मौके पर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. वीना सिंह भी मौजूद रहीं। इस मशीन से डेंगू, बर्न केस, थैलेसीमिया और एड्स के मरीजों को राहत मिलेगी।
बता दें कि मानव ब्लड में प्लाज्मा, प्लेटलेट्स और पैक्ड रेड ब्लड सेल्स जैसे कंपोनेंट्स होते हैं। यहां अस्पताल में ब्लड कंपोनेंट्स उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा था, क्योंकि उन्हें ब्लड कंपोनेंट के लिए निजी लैब से ब्लड लेना पड़ता था, या फिर जिले भर के मरीजों को चंडीगढ़ जीएमसीएच और पीजीआई पर निर्भर रहना पड़ता है। यहां मशीन आने के बाद अस्पताल प्रबंधन के अलावा मरीजों को राहत मिलेगी।
ब्लड कंपोनेंट मशीन खून में शामिल तत्वों को करेगा अलग-अलग
ब्लड कंपोनेंट मशीन खून में शामिल तत्वों को अलग-अलग कर देती है। यह मशीन लाल रक्त कणिकाएं (आरबीसी), श्वेत रक्त कणिकाएं (डब्ल्यूबीसी), प्लेटलेट्स, प्लाज्मा, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी) को अलग-अलग कर देता है। पैथोलॉजी विशेषज्ञों के अनुसार थैलेसीमिया के मरीजों को आरबीसी, डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स, बर्न के मरीजों को प्लाज्मा, एफएफपी और एड्स के मरीजों को डब्ल्यूबीसी की जरूरत पड़ती है। यह मशीन आरबीसी, श्वेत रक्त कणिकाएं, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा, एफएफपी, लाल रक्त कणिकाएं, डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा को अलग-अलग कर देता है। ऐसे स्थिति में मरीज को पूरी बोतल खून चढ़ाने की जगह आवश्यक तत्व ही चढ़ाए जाते हैं। एक बोतल खून में से चार मरीजों की जिंदगी बचाई जा सकती है।
प्लेटलेट्स करीब पांच दिन तक रखे जा सकेंगे सुरक्षित
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक के साथ-साथ प्लाज्मा की सुरक्षा के लिए डीप फ्रीजर लगाए गए हैं। वहीं, प्लाज्मा को पिघलाने के लिए भी एक मशीन की व्यवस्था की गई है। ब्लड स्टोर के लिए रेफ्रिजरेटर है, जहां तक प्लाज्मा को सुरक्षित रखने का बात है, इसके लिए भी मशीन उपलब्ध है। रक्त को शुद्ध करने के लिए भी अलग मशीन उपलब्ध है।
ब्लड बैंक से बाहरी लोगों को सुविधा का लाभ लेने के लिए भरना होगा फीस
पीआरबीसी पैक्ड रेड ब्लड सेल्स -1050 रुपये
प्लेटलेट्स, फ्रेश फ्रोजन प्लाज्मा (एफएफपी)- 300 रुपये
नागरिक अस्पताल के ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट मशीन लगाई गई है। यह मशीन खून में शामिल तत्वों को अलग-अलग कर देती है। अभी तक इस सुविधा का लाभ लेने के लिए चंडीगढ़ पीजीआई और जीएमसीएच जाना पड़ता था, लेकिन अस्पताल के ब्लड बैंक में मशीन लगने के बाद अस्पताल में दाखिल मरीजों को निशुल्क आरबीसी, डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट्स, प्लाज्मा और एफएफपी की सुविधा मिलेगी। बाहर वालों को कुछ चार्जेज देने होंगे। -डॉ. मुक्ता कुमार, सिविल सर्जन पंचकूला।