फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य : सेक्टर-19 डिस्पेंसरी में 300 लोगों के दांत जांचे

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-19 की डिस्पेंसरी में दांत जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत चिकित्सकों द्वारा छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और अन्य लोगों के दांतों की जांच की जा रही है। पांच दिन में 300 लोगों के दांत जांचे जा चुके हैं। दांतों संबंधी कोई बीमारी मिलने पर उनको दवाइयां भी दी जा रही हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों का दौरा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दंत सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। सोमवार से दांतों की जांच का अभियान शुरू किया गया था जो शनिवार तक जारी रहेगा। इसके तहत सेक्टर-19 डिस्पेंसरी की टीम सेक्टर-19, अभयपुर, आशियाना कांपलेक्स और औद्योगिक क्षेत्र में स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में जाती हैं। वहां पर लोगों के दांतों की जांच की जाती है।
विज्ञापन

हर रोज दांतों की सफाई जरूरी
डिस्पेंसरी की चिकित्सक डॉ. पारुल दांतों की जांच करने के साथ-साथ लोगों को दांतों की देखभाल करने के लिए जागरूक भी कर रही हैं। वे लोगों केे बताती हैं कि दांतों को सुरक्षित रखने के लिए हर रोज उनकी सफाई जरूरी है। जिस तरह शरीर को साफ रखने के लिए हर रोज नहाते हैं, उसी प्रकार हर रोज सुबह उठते ही ब्रश करना चाहिए।
दांत साफ नहीं रखे तो बीमार होने का खतरा
डॉ. पारुल ने बताया कि अगर दांतों को साफ नहीं किया जाता है तो उनमें खाना फंस जाता है। ज्यादा समय तक मुंह में रहने के कारण उसमें किटाणु बन जाते हैं जो बाद में शरीर में प्रवेश करके व्यक्ति को बीमार कर देते हैं। इसलिए दांतों को साफ रखना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें