फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा : एचसीएस की परीक्षा के लिए सरकार ने झोंकी ताकत, आईजी तक फील्ड में उतारे, सुरक्षा पहरा रहा कड़ा

विज्ञापन
सोनीपत : शहर के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पूर्व परीक्षार्थी की ज? - फोटो : Rohtak
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में हुई गड़बड़ियों के बाद हरियाणा लोक सेवा आयोग के तहत होने वाले एचसीएस की परीक्षा में सरकार ने पूरी ताकत झोंक दी। आईजी स्तर के अधिकारियों को फील्ड में उतार दिया। करनाल की आईजी ममता सिंह, रोहतक के आईजी संदीप खिरवार, हिसार के राकेश कुमार आर्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी फील्ड में रहे। परीक्षा होने तक संबंधित केंद्रों के आसपास 9 घंटे तक इंटरनेट सेवा को बंद करवा दिया गया। सभी केंद्रों के बाहर पहले से अधिक पुलिस बल तैनात रहा। हर जिले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट को भी जिम्मेदारी सौंपी गई। सरकार के इस प्रयास से परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई और कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आई।
विज्ञापन

13 जिलों में 535 परीक्षा केंद्र
प्रदेश के 13 जिलों में 535 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो सत्रों में सुबह 10 से 12 और दोपहर बाद 3 से 5 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा में दो घंटे पहले प्रवेश दिया गया। देरी से पहुंचने वालों को अंदर नहीं जाने दिया गया।
52 प्रतिशत ही पहुंचे परीक्षा देने
एचसीएस (कार्यकारी शाखा) और एलाइड के 145 पदों के लिए 148242 आवेदन आए थे। इनमें से 70 हजार ने परीक्षा दी।
दो बार हो स्थगित हो चुकी थी परीक्षा
हरियाणा लोक सेवा आयोग की राज्य सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा पहले मई 2021 में निर्धारित की गई थी। तब कोविड-19 के कारण स्थगित कर दी गई। इसके बाद परीक्षा को 22 अगस्त के लिए पुनर्निर्धारित किया गया था और बाद में इसे 12 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया था। इस संबंध में जून में आयोग ने परीक्षा तिथि में बदलाव की घोषणा की थी।

सोनीपत : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले परी?- फोटो : Rohtak

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें