चंडीगढ़। हरियाणा में 12 सितंबर को एचसीएस (कार्यकारी शाखा) एवं अलाइड (समवर्गी) पदों के लिए परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। 13 जिलों में 538 परीक्षा केंद्रों पर 1,48,242 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा 2 शिफ्ट में होगी। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज और दोपहर बाद 3 से शाम 5 बजे तक सीसेट का पेपर होगा।
वीरवार को मुख्य सचिव विजय वर्धन ने संबंधित जिलों के डीसी को सही तरीके से परीक्षा संचालन के निर्देश जारी किए हैं। मजिस्ट्रेट या कार्यकारी मजिस्ट्रेट नियुक्त करने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने को कहा है। एडीजीपी, कानून एवं व्यवस्था नवदीप सिंह विर्क ने भी पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा केंद्रों व आसपास के क्षेत्र में गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर ज्यादा भीड़ एकत्रित न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखने को कहा है।