फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज सम्मानित होंगे हरियाणा के ओलंपिक पदक विजेता, सेक्टर 5 स्थित इन्द्रधनुष ऑडिटोरियम में होगा समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 13 अगस्त को इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में प्रदेश के ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेंगे। इस मौके पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से आयोजित होगा।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बुधवार को समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पंचकूला के लिए गर्व की बात है कि इस सम्मान समारोह का आयोजन यहां हो रहा है। पंचकूला वासियों को ओलंपिक में इतिहास रचने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उपायुक्त ने बताया कि शीघ्र ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी यहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार खेलो हरियाणा कार्यक्रम का आयोजन भी कराएगी। इसमें पंचकूला के खेल ढांचे का विशेष योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि ताऊ देवी लाल खेल परिसर को इन प्रतियोगिताओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें