फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन देश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान चुना गया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन को वर्ष 2016-17 के लिए गैर-राजपत्रित अधिकारियों को प्रशिक्षित करने में देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस अकादमी चुना गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा पुलिस अकादमी को सर्वक्षेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान चुने जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया है। इसके अलावा एचपीए मधुबन और आरटीसी भोंडसी को नोर्थ जोन श्रेणी में वर्ष 2017-18, 2018-19 और 2019-20 के लिए चार अन्य केंद्रीय गृह मंत्री ट्राफियां से भी सम्मानित किया गया है।
विज्ञापन

अकादमियों के पुलिस अधिकारियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने बताया कि एचपीए मधुबन और आरटीसी भोंडसी को नोर्थ जोन कैटेगरी में वर्ष 2017-18 के लिए क्रमश: राजपत्रित अधिकारियों और अन्य रैंकों को सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ट्राफी से सम्मानित किया गया है। इसी प्रकार, एचपीए मधुबन का वर्ष 2018-19 के लिए राजपत्रित अधिकारियों को प्रशिक्षित करने की श्रेणी में और 2019-20 के लिए गैर-राजपत्रित अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण संस्थान के लिए चयन हुआ है।
प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों का महत्व पहचानना है ट्राफी का उद्देश्य
सर्वश्रेष्ठ पुलिस प्रशिक्षण के लिए केंद्रीय गृह मंत्री ट्रॉफी की स्थापना का उद्देश्य पुलिस संगठनों में प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों के महत्व को पहचानना और देशभर के पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बढ़ावा देना है । ट्रॉफी की 3 श्रेणियां हैं, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों, गैर-राजपत्रित अधिकारियों और अन्य रैंकों के प्रशिक्षण के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के इस पुरस्कार में केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत सहायता के रूप में अनुदान भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें