फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेरबदल: गुलाम से आजाद हुई हरियाणा कांग्रेस, विवेक बंसल बने नए प्रभारी

Sat, 12 Sep 2020 08:58 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विवेक बंसल, गुलाम नबी आजाद। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

कांग्रेस हाईकमान ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को गुलाम नबी आजाद से मुक्त कर दिया है। विवेक बंसल के रूप में नया प्रभारी मिला है। हरियाणा के पूर्व मंत्री व एआईसीसी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को कर्नाटक प्रभारी की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का महासचिव भी बनाया गया है।

विज्ञापन


सांसद दीपेंद्र हुड्डा व आदमपुर से विधायक कुलदीप बिश्नोई एआईसीसी के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को महासचिव पद से हटाने के साथ ही हरियाणा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के कार्यभार से भी मुक्त कर दिया गया है।

आजाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के करीबी थे। पूर्व सीएम कमलनाथ के बाद आजाद को हरियाणा का प्रभारी लगाया गया था लेकिन न तो वह पार्टी को सत्ता में ला पाए, न ही गुटबाजी कम कर पाए। उनके समय में गुटबाजी चरम पर रही, जिसे कांग्रेस हाईकमान ने कुमारी सैलजा को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर खत्म करने का प्रयास किया। बावजूद इसके आजाद हरियाणा में पार्टी संगठन को खड़ा नहीं कर पाए। न ही आज तक जिलाध्यक्ष बने न प्रदेश कार्यकारिणी गठित हो पाई। आजाद को दिल्ली की राजनीति से ही फुर्सत नहीं थी।
विज्ञापन


विवेक बंसल अब हरियाणा में कांग्रेस को कैसे एक मंच पर लाने के साथ संगठन में नई जान फूंकते हैं, ये देखना होगा। चूंकि, प्रदेश कांग्रेस के अनेक पावर सेंटर हैं। हरियाणा विधानसभा का पिछला चुनाव न जीत सके सुरजेवाला को सोनिया गांधी व राहुल गांधी के साथ वफादारी का इनाम मिला है।

उन्हें कर्नाटक जैसे बड़े राज्य की जिम्मेदारी बतौर महासचिव प्रभारी मिली है। इसके अलावा वह सोनिया गांधी को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में उठने वाले मुद्दों पर सहायता करने के लिए गठित सहायक समिति में भी शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें