फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं से बारहवीं के ८ लाख बच्चों को मिलेंगे टैब

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में चालू शैक्षणिक सत्र के दौरान आठवीं से बारहवीं तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 806000 बच्चों को सरकार टैबलेट देगी। आठवीं, नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों को 8 इंच और 11वीं-12वीं के बच्चों को 10 इंच के टैबलेट दिए जाएंगे। कोरोनो के मद्देनजर स्कूल बंद करने का फैसला हालात के अनुसार लिया जाएगा। एक सीमित दायरे एवं नियम के तहत ही निजी स्कूल फीस बढ़ा सकेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने बुधवार को चंडीगढ़ में यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि स्कूलों की फीस वृद्घि पर सरकार पूरी नजर रखे हुए है। नियमों से अधिक फीस वसूलने की शिकायतें आने पर स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूलों में सरकार को जितनी फीस वृद्घि का प्रस्ताव भेजा होगा, उसमें नियमानुसार ही बढ़ोतरी को मंजूरी देंगे। कोरोना के मामलों को लेकर स्कूलों में एहतियात बरती जा रही है। सभी जिलों से रोजाना रिपोर्ट शिक्षा निदेशालय और सरकार को आती है। हालात की समीक्षा की जा रही है। जो भी निर्णय सरकार स्तर पर होगा, उसे लागू किया जाएगा।
सोनाली को नहीं देना चाहिए भड़काऊ बयान
शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने कहा कि किसान आंदोलन को लेकर सोनाली को भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए। इस प्रकार के बयान छोटे नेता देते हैं। भाजपा नेता ऐसे बयान देने से बचें। सांसद नायाब सैनी पर किए हमले पर मंत्री बोले कि किसानों ने प्रदर्शन नहीं, बल्कि हमला किया है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें