चंडीगढ़। कोरोना टीकाकरण अभियान में बुधवार को शहर के 52 केंद्रों पर 3731 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। 45 साल से ज्यादा उम्र के 1989 लाभार्थियों ने टीके की पहली खुराक लगवाई। शहर में अब तक 101692 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है। बुधवार को 186 स्वास्थ्य कर्मियों को पहली व 123 को दूसरी खुराक लगाई गई। वहीं, अग्रिम पंक्ति के 80 कर्मचारियों को पहली व 320 को दूसरी खुराक लगाई गई। 45 से 60 साल के बीच के 1989 लाभार्थियों ने पहली खुराक लगवाई, जबकि 45 से 60 साल के बीच के गंभीर रूप से बीमार 35 लाभार्थियों को दूसरी खुराक लगाई गई। 60 साल से ऊपर के 765 लाभार्थियों ने पहली और 233 ने दूसरी खुराक लगवाई।