फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के छात्रों ने महिला पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

विज्ञापन
स्कूल छात्र से राखी बंधवाती स्पेक्टर नेहा। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। महिला थाना पंचकूला में एसीपी ममता सौदा के नेतृत्व में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। सरकारी मिडिल स्कूल सेक्टर- 25 पंचकूला के लड़कों ने महिला थाना पंचकूला में महिला पुलिसकर्मियों को राखी बांधी गई। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी रक्षक हो सकती हैं, जरूरी नहीं पुरुष ही रक्षक हों। क्योंकि महिला ही ऐसा रूप है जो अपने बच्चे की रक्षा करती हैं।
विज्ञापन

एसीपी पंचकूला ममता सौदा ने कहा कि यह एक भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का त्योहार है। रक्षाबंधन पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र (राखी) बांधकर अपने भाई की लंबी आयु की कामना करती हैं। इस अवसर भाइयों की ओर से महिला पुलिस कर्मी बहनों को राखी बांधकर उनके लिए लंबी आयु की कामना की है। इस अवसर पर महिला थाना निरीक्षक नेहा चौहान, ग्रीफ काउंसलर रेणु माथुर, सोनिया सभ्रवाल और अन्य महिला पुलिस कर्मियों ने राखी बंधवाई। राखियां एनजीओ नन्हें कदम के छात्रों ने रेणु गोयल के निर्देशन में बनाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें