फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता जयंती : समापन पर निकाली गई शोभायात्रा, गीतामयी हुआ पंचकूला, विधानसभा अध्यक्ष ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के समापन पर जिला प्रशासन और श्री कृष्ण कृपा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। सेक्टर-2 स्थित श्रीराम मंदिर से निकली शोभायात्रा को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने स्वयं भी शोभायात्रा में भाग लिया। इस मौके पर पंचकूला के उपायुक्त महावीर कौशिक, श्री कृष्ण कृपा परिवार के चेयरमैन श्याम लाल बंसल और श्री कृष्ण कृपा परिवार के संचालक संदीप चुघ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इससे पूर्व ज्ञानचंद गुप्ता ने श्रीमदभगवद् गीता की पूजा-अर्चना की। शोभायात्रा में भगवान श्री कृष्ण का रूप और उनकी लीलाओं को प्रदर्शित करती झांकियां शामिल थीं। यह शहरवासियों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। पंचकूलावासियों ने शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया और प्रसाद लेकर भगवान श्री कृष्ण के चरणों में नमन किया। शोभायात्रा सेक्टर-4, सेक्टर-11, सेक्टर-10, सेक्टर-9, सेक्टर-8, सेक्टर-8-7 डिवाइडिंग और गीता चौक (शॉलीमार) से होकर सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में समाप्त हुई। शोभायात्रा के दौरान विभिन्न सेक्टरों की मार्केट एसोसिएशन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
इसके अलावा शिव मंदिर सेक्टर-9 में गीता पूजन भी किया गया। विशाल शोभायात्रा में श्रीमद्भगवद्गीता, भगवान श्रीराम, श्री कृष्ण और गणपति जी के रूप को दर्शाती आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गई। कलाकारों द्वारा लाइव भजन और नृत्य की प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा नगाड़ा पार्टी भी लोगों आकर्षण का केंद्र रही। इस शोभायात्रा के दौरान भाव रसिका सीमा ने अपनी टीम के साथ भजन गायन प्रस्तुत किया। इस मौके पर एसडीएम ऋचा राठी, तहसीलदार पुन्यदीप शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद नरेंद्र लुबाणा, राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत प्रभारी सुरेंद्र सिंगला, मेडीटच वेलनैस ग्रुप के प्रबंध निदेशक अमिताभ रूंगटा और श्री कृष्ण कृपा परिवार के सदस्य एवं भारी संख्या में कृष्ण भक्त भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें