फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चार दिन से घरों में जमा कूड़ा, बदबू से परेशान शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 35 दिन की हड़ताल खत्म हुए अभी कुछ ही दिन बीते थे कि निजी एजेंसी की व्यवस्था ने शहर की सफाई व्यवस्था फिर बेपटरी कर दी। नगर निगम के अधीन डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी पूजा कंसल्टेंट के करीब 200 गारबेज कलेक्टर वेतन नहीं मिलने के कारण वीरवार से काम पर नहीं आए। रविवार को चौथे दिन भी घरों से कूड़ा नहीं उठा। चार दिन से कचरा जमा होने के कारण कई घरों में बदबू फैल रही है और लोग बीमारी के खतरे को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कई लोग घरों का कचरा गलियों में डालने को मजबूर हैं। नगर निगम के 35 गारबेज कलेक्शन सेंटरों पर भी कचरा जमा है। ऐसे में एजेंसी और निगम के बीच वेतन भुगतान से जुड़ी समस्या का सीधा असर शहरवासियों पर पड़ रहा है।
चार दिन में नहीं संभली व्यवस्था
कर्मचारियों के वेतन में देरी की वजह एजेंसी की ओर से बैंक खातों से जुड़ी तकनीकी समस्या बताई जा रही है। सवाल यह है कि करीब 200 कर्मचारियों के वेतन भुगतान में आई समस्या को समय रहते क्यों नहीं दूर किया गया। कर्मचारियों के अनुसार ऐसी स्थिति पहले भी सामने आती रही है और कई बार घरों से कई दिनों तक कूड़ा नहीं उठ पाता।
विज्ञापन

एजेंसी का दावा है कि शनिवार को तकनीकी समस्या दूर कर दी गई और कर्मचारियों के खातों में भुगतान शुरू कर दिया गया। हालांकि कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। कुछ कर्मचारियों ने भुगतान नहीं होने की बात कही जबकि कुछ ने बताया कि भुगतान हुआ है लेकिन बैंक से पुष्टि नहीं मिली।
सोमवार को खुलेगा व्यवस्था का सच
रविवार को रोस्टर के अनुसार कर्मचारियों की छुट्टी है। ऐसे में सोमवार को स्पष्ट होगा कि सभी कर्मचारियों का भुगतान हुआ है या नहीं और गारबेज कलेक्टर काम पर लौटते हैं या नहीं। तब तक घरों और कलेक्शन सेंटरों में जमा कचरे का बोझ शहरवासियों को उठाना पड़ रहा है।
निगम ने एजेंसी को दिए निर्देश
नगर निगम कमिश्नर विनय कुमार ने एजेंसी के साथ बैठक कर तकनीकी समस्या जल्द दूर करने के निर्देश दिए थे। चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर अनिल नैन भी कर्मचारियों के संपर्क में हैं। निगम का दावा है कि सोमवार से नियमित कूड़ा उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें