चंडीगढ़। फिरोजपुर जेल में बंद गैंगस्टर कुलप्रीत सिंह आलियास नीटा देओल ने जेल अथॉरिटी से जान को खतरा बताते हुए पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से सुरक्षा की मांग की है। जस्टिस अर्चना पूरी ने याचिका का निपटारा करते हुए याची द्वारा सौंपे गए मांग पत्र पर उचित निर्णय के पंजाब सरकार को आदेश दिए हैं ।
नीटा देयोल ने एडवोकेट आर कार्तिकेय के जरिए याचिका दायर कर बताया कि वह इस समय फिरोजपुर जेल में बंद है और वहां पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया जाता है। कुछ दिन पहले जेल के अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने उसके साथ मारपीट भी की थी और बाद में बताया गया कि यह सब इसलिए किया गया ताकि उस पर जेल में आत्महत्या करने के प्रयास को लेकर मामला दर्ज किया जाए। याची ने कहा कि अधिकारी जेल में उसका एनकाउंटर कर सकते हैं। नीटा ने इस पुरे मामले को लेकर जेल अथॉरिटी को रिप्रजेंटेशन देते हुए जेल में उसे पर्याप्त सुरक्षा और अन्य मांगे की थी। न्यायालय ने अब पंजाब सरकार और जेल अथॉरिटी को नीटा देयोल की इन मांगों पर छह सप्ताह में कार्रवाई किए जाने के आदेश देते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है।