फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताइक्वांडो खिलाड़ी पर गंडासा और चाकू से वार, पीजीआई में उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माजरी निवासी ताइक्वांडो में गोल्ड पदक विजेता पर अमरटैक्स चौक पर कई हमलावरों ने चाकू और गंडासे से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। आरोपियों ने गंडासे और चाकू से शरीर में सात वार किए हैं। इस कारण खिलाड़ी बुरी तरह घायल होकर नीचे गिर गया। मौके पर मौजूद उसके दोस्त ने तुरंत ऑटो में डालकर उसे सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। गंभीर हालत देखकर अस्पताल के डॉक्टरों ने घायल को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीजीआई में घायल का उपचार चल रहा है। घायल की पहचान राज चौैहान सेक्टर-2 माजरी गांव निवासी के रूप में हुई है। राज सेक्टर-7 गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं का छात्र है। घायल के बयान पर पुलिस ने सेक्टर 20 पुलिस थाना में 9 युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 6 युवकों को राउंडअप किया है और उनसे पूछताछ जारी है।
देर शाम दोस्त का जन्मदिन मानने गया था
घायल की मां ने बताया कि उनका बेटा बिना बताए रात को अपने दोस्त का जन्म दिवस मनाने के लिए अभयपुर दोस्त विकास के साथ गया था। उसके साथ अभयपुर के दोस्त रोहन और अभिषेक भी थे।
विज्ञापन

अमरटैक्स चौक पर जाते ही उस पर नौ लड़कों ने पीछे से चाकू, लाठी और गंडासे से वार किया। घायल के गर्दन के पिछले हिस्से पर, कमर पर दो बार, पीठ पर और दोनों पैरों पर आरोपियों ने गंडासे और चाकू से वार किया। घायल की मां ने बताया कि अभी भी गर्दन के पिछले हिस्से से ब्लीडिंग नहीं रुक रही है, लेकिन डॉक्टरों ने उनके बेटे को खतरों से बाहर बताया। उनके बेटे के दोस्तों को भी आरोपियों ने लाठी से हमला किया लेकिन उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई।
मां ने बताया किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
घायल ताइक्वांडो का अच्छा खिलाड़ी है। पिछले सप्ताह वह कोलकाता में आयोजित इंडो-बांगला इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंडर 63 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल किया था। वह दो या तीन दिन पहले ही कोलकाता से चैंपियनशिप में भाग लेकर लौटा था। सामाजिक कार्यकर्ता अमिता मारवाहा की तरफ से बच्चों के लिए आयोजित फ्री ट्रेनिंग में ही घायल राज ने ट्रेनिंग ली थी। अमिता ने बताया कि राज ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है और कम उम्र में ही वह कई मेडल जीत चुका है।
घायल का दिन में हुआ था झगड़ा
सेक्टर-20 पुलिस थाना एसएचओ मोहिंदर सिंह ने बताया कि दिन में घायल राज के दोस्त अभिषेक के साथ गोलू नाई पर बहस हुई थी। उस दौरान हाथापाई की नौबत आ चुकी थी। दिन में ही गोलू नाई ने अभिषेक को देख लेने की बात कही थी। दिन के झगड़े का बदला लेने के लिए उसने रात को हमला किया था। राज चौहान के शरीर पर कई जगहों पर हमला किया। इस मामले में 6 युवकों को राउंडअप किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें