फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध वसूली : 4.5 किलो अफीम के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अवैध वसूली मामले में एसीपी क्राइम अमन कुमार के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच-26 की टीम ने 4.5 किलो अफीम सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पहचान अमर कुसारी उर्फ जीवन नेपाल निवासी और बिपना पुई लालबीर खत्री नेपाल निवासी के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एसीपी क्राइम अमन कुमार द्वारा कार्रवाई कर अवैध वसूली के मामले में बरामद करोड़ों रुपये, ज्वेलरी और अफीम के बारे में पूछताछ के लिए आरोपी अनिल भल्ला और साहिल भल्ला को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। पूछताछ में आरोपी अनिल भल्ला ने बताया कि उसने अफीम निर्मल सिंह गांव बसौला पिंजौर निवासी से खरीदा था। इसके बाद पुलिस ने निर्मल सिंह के घर से 8 जून को 3.564 किलो अफीम बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
आरोपी निर्मल सिंह का छह दिन का पुलिस रिमांड लिया गया था। रिमांड के दौरान आरोपी निर्मल सिंह की निशानदेही पर अफीम सहित उपरोक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नालागढ़ रोड बद्दी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना पिंजौर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें