फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक मिलेगा लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। रक्षाबंधन के अवसर पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं और 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर 12 बजे से 28 अगस्त रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
कालका सब डिपो अधिकारियों के अनुसार कालका से संचालित सभी नियमित रोडवेज बसों में महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले 15 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए विभाग ने आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों तक आसानी से पहुंचाने और यात्रा संबंधी परेशानी कम करने के उद्देश्य से हर वर्ष यह विशेष सुविधा दी जाती है। इससे कालका और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं को त्योहार के दौरान राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें