पंचकूला। जिले में सोमवार को कारोना के चार नए मामले सामने आए। कोरोना के दो मामले सेक्टर-11 और एक एक मामले सेक्टर-2,4 से सामने आए हैं। चारों मरीजों को क्वारंटीन किया गया है। इसकी पुष्टि पंचकूला सीएमओ मुक्ता कुमार ने की है।
उन्होंने बताया कि अब तक पंचकूला में 12 एक्टिव केस सामने आए हैं। पंचकूला में अब तक कुल 40375 केस सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 30692 केस हैं। पंचकूला में अब तक कोरोना से 377 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, पंचकूला में 205 सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कुल 414776 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। पंचकूला सीएमओ ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है।