नोएडा के ध्यानार्थ...
कोविड से लड़ाई में चार आईएएस, नौ एचसीएस अधिकारी और तैनात
-ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति की निगरानी के लिए दो आईएएस अधिकारी लगाए
-पांच एचसीएस अधिकारियों के स्थान पर अन्य अफसरों को किया तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने जिला प्रशासन को कोविड-19 के खिलाफ अपनी जंग और मजबूत करने के लिए तत्काल प्रभाव से चार आईएएस और नौ एचसीएस अधिकारियों को तैनात किया है। राज्य को ऑक्सीजन की सुचारू आपूर्ति की निगरानी के लिए दो आईएएस अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। 5 एचसीएस अधिकारियों के स्थान पर अन्य अफसरों को तैनात किया गया है।
आईएएस राजनारायण कौशिक को जिला गुरुग्राम आवंटित किया गया है। महावीर कौशिक सिरसा में जिम्मा संभालेंगे। अजय सिंह तोमर को फरीदाबाद जिला आवंटित किया गया है। शक्ति सिंह रोहतक में व्यवस्था देखेंगे। एचसीएस अधिकारियों में निर्मल नागर को जिला चरखी दादरी दिया गया है। सतिंदर सिवाच कैथल में सहयोग करेंगे। शिखा को जिला झज्जर आवंटित किया गया है। दलजीत सिंह जिला भिवानी में व्यवस्था देखेंगे। नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे संदीप कुमार को जिला फरीदाबाद आवंटित किया गया है। अनिल कुमार दून जींद में कोविड से लड़ाई में सहयोग करेंगे। दर्शन कुमार को जिला सिरसा आवंटित किया गया है। मयंक भारद्वाज जिला फतेहाबाद में जिम्मेदारी संभालेंगे है। चंद्रकांत कटारिया को जिला फरीदाबाद आवंटित किया गया है। मनोज खत्री जिला रेवाड़ी, डॉ. किरण सिंह को जिला पानीपत, सुशील कुमार को जिला पानीपत आवंटित किया गया है। नरेंद्र कुमार को जिला करनाल, दीपक कुमार को जिला रोहतक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस सुशील सारवान को तरल मेडिकल ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति की निगरानी के लिए जिला पानीपत में तैनात किया गया है। आईएएस राजीव रतन तरल मेडिकल ऑक्सीजन की उचित आपूर्ति की निगरानी के लिए रुडक़ी (उत्तराखंड) में जिम्मा संभालेंगे। अमन कुमार को प्रशासनिक कारणों से इन दायित्व से छूट दी गई है।