फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरवाला- रायपुररानी में मक्खियों की समस्या से निपटने के लिए पहली बार स्पेशल टास्क फोर्स का गठन

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। मक्खियों से निपटने के लिए एसटीएफ! जी हां, पंचकूला नगर निगम ने पहली बार बरवाला रायपुररानी में मक्खियों की समस्या से निपटने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स का गठन किया है। सेक्टर 1 स्थित जिला सचिवालय में हुई बैठक में निगम उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने यह फैसला लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि यह टास्क फोर्स प्रभावित क्षेत्र में नियमित निगरानी कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसमें पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ-साथ पशुपालन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी व बरवाला-रायपुररानी के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाएगा। बैठक में पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारी व बरवाला-रायपुररानी के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। बैठक में बरवाला-रायपुररानी के निवासियों ने माना कि मक्खियों की समस्या पहले के मुकाबले काफी कम हुई है, लेकिन इसे पूर्ण रूप से खत्म करने की आवश्यकता है। उपायुक्त ने पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को स्पष्ट किया कि यदि लोगों के हितों को देखते हुए मक्खियों पर नियंत्रण पाने के लिए तय नियमों को नहीं अपनाया जाता तो संबंधित पोल्ट्री फार्म मालिकों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांववासियों को स्वच्छ वातावरण में रहने का अधिकार है और इस दिशा में पोल्ट्री फार्मों की तरफ से अगर कोई भी समस्या आती है तो उसे सहन नहीं किया जाएगा।
बैठक में पशुपालन विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल बनवाला ने सुझाव दिया कि नियमित उपायों के साथ-साथ पशुपालन विभाग और एसोसिएशन के प्रतिनिधियों का लुधियाना स्थित डेयरी फार्म पर दौरा करवाया जाए, जहां इलेक्ट्रिकली मक्खियों की समस्या को नियंत्रित किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुरुआत में इसे पायलट प्रोजेक्ट के नाते बरवाला-रायपुररानी क्षेत्र में शुरू किया जाएगा और इसकी सफलता के बाद इसे पंचकूला के सभी पोल्ट्री फार्मों के लिए अनिवार्य किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा पोल्ट्री फार्मों में पानी की लीकेज की समस्या को हल करने के सुझाव दिए गए ताकि मक्खियों की समस्या का बेहतर तरीके से समाधान निकाला जा सके। बैठक में पशु पालन विभाग के उप निदेशक डॉ. अनिल बनवाला, हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी विरेंद्र पुनिया व पोल्ट्री फार्म एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें