फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नैचिंग मामले में पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 के इंस्पेक्टर निर्मल सिंह और उनकी टीम ने स्नैचिंग के मामले में पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सूरज बिदलान खड़क मंगोली पंचकूला निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 17 सितंबर 2020 को शिकायतकर्ता बाबूल सेक्टर-6 मंदिर के पास जा रहा था। उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और उसका मोबाइल फोन, पर्स व चांदी की चैन छीनकर भाग गए। इसके तुरंत बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-5 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच-19 को सौंप दी थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पांच हजार रुपये का इनाम रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें