फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेंदुए के हमले में घायल ने अस्पताल में दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरनी। तेंदुए के हमले में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। घायल का इलाज पंचकूला के सामान्य अस्पताल में चल रहा था। परिजन वीरवार को घायल को इलाज के लिए दोबारा पंचकूला अस्पताल लेकर गए थे। वहीं इलाके के लोगों और मृतक के परिजनों ने हरियाणा सरकार व प्रशासन से आर्थिक मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मृतक मुनीलाल गांव दाबसू भौज नाइटा का निवासी था। वह अपने पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल में गया था। जैसे ही वह अपने घर से कुछ दूर जंगल पहुंचा तो अपने बच्चों के साथ बैठी मादा तेंदुआ ने उस पर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति की दोनों बाजू, चेहरे और टांगों पर गहरे जख्म थे।
छाती पर भी पंज्जों के जख्म थे। इलाज के लिए उसको तत्काल पंचकूला के सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के बाद व्यक्ति अपने घर आ गया था। वीरवार को उसकी तबियत बिगड़ने पर फिर उसे पंचकूला सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें