फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम में लगी आग, रिकॉर्ड रूम में दो साल का रिकॉर्ड भी जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-49 बी मार्केट में मंगलवार को अचानक एसबीआई बैंक के एटीएम में आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। आग से एटीएम से लगा रिकॉर्ड रूम भी जल कर राख हो गया, जिसमें दो साल का रिकॉर्ड मौजूद था। आग इतनी भयंकर थी कि कोऑपरेटिव बैंक, एसबीआई एटीएम बूथ समेत 10 से 12 दुकानों में नुकसान हुआ।
विज्ञापन

गनीमत रही कि बैंक कर्मचारियों ने फौरन एटीएम से कैश को सुरक्षित निकाल लिया। वहीं, घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
हालांकि जब तक आग पर काबू पाया जाता, तब तक एटीएम बूथ पूरी तरह से जलकर राख हो गया। आग की चपेट में आए कोऑपरेटिव बैंक के अंदर मौजूदा समय में काफी लोग काम कर रहे थे। आग लगने के बाद बैंक में अफरातफरी का माहौल बन गया। सभी ने बाहर भागकर जान बचाई। आग पर काबू पाने में करीब एक से डेढ़ घंटे का समय लगा।
विज्ञापन

जिस बूथ में एटीएम मशीन लगी है, उस मशीन के अंदर उस समय दो लोग रुपये निकालने आए हुए थे। पैसे निकालने के लिए आए एक युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ पैसा निकालने के लिए गया था कि अचानक धुआं उठना शुरू हो गया। इससे डरकर वह एटीएम मशीन के बाहर की तरफ भागे। वहीं, आग की जानकारी मिलने के बाद एसबीआई के बैंक की तरफ से भी संबंधित कर्मी मौके पर पहुंच गए हैं। इसके बाद उसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें