फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीटः सोसायटी में घुसी एसीपी की गाड़ी, एंट्री नहीं कराने पर विरोध हुआ तो पुलिस कर्मचारियों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-27 की सोसायटी में पहुंची एसीपी की गाड़ी की एंट्री नहीं होने पर लोगोें ने विरोध किया। इस पर पुलिस कर्मचारियों ने सोसायटी के लोगाें से मारपीट की। मामले में चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी संजय पर केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि 16 जून को सोसायटी में बिना गेट इंट्री के पुलिस गाड़ी में एसीपी और तीन पुलिसकर्मी संजय के घर रात दस बजे आए थे। इसकी कोई इंट्री सोसायटी के गेट पर नहीं करवाई।
विज्ञापन

इसी बात को लेकर सोसायटी की प्रधान नीलम रानी, उनके पति सत्यवान और महिला प्रमिला ने विरोध किया था। इस पर आरोपी संजय के साथ गाड़ी में आए तीन पुलिसकर्मियों ने सत्यवान के साथ मारपीट की और नशे की हालात में महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया। सेक्टर-27 सोसायटी की प्रधान नीलम रानी ने 16 जून को गार्ड से पूछा कि पुलिस की गाड़ी किसके घर आई है। इसकी कोई इंट्री है। इस पर गार्ड ने गाड़ी की इंट्री तो कर ली लेकिन पुलिस किसके घर आई यह बताने में वह असमर्थ रहा। इस पर सोसायटी की महिला प्रमिला और नीलम के पति सत्यवान गेट पर पहुंचे। इंट्री नहीं करने की बात का उन्होंने विरोध किया।
सभी आरोपी संजय के घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कोई भी गाड़ी बिना किसी इंट्री के सोसायटी में कैसे आती है। इस बात को लेकर संजय और सत्यवान के बीच झगड़ा हो गया। आरोपी संजय के साथ पुलिस के तीन कर्मचारियों ने सत्यवान की पिटाई कर दी। इस पर घायल हालत में सत्यवान की पत्नी नीलम ने पुलिस को फोन करने के लिए कहा। महिला ने आरोप लगाया कि उनके साथ भी पुलिस वालों ने अभद्र व्यवहार किया। उनकी हाथ की उंगली को संजय ने दांत से काटकर पीटा। पुलिस को कॉल करने के बाद पुलिस 30 मिनट देरी से पहुंची थी। महिला ने आरोप लगाया कि जो पुलिसकर्मी वर्दी में सोसायटी में बिना इंट्री आए थे, वे सभी नशे में थे। मामले की जांच कर चंडीमंदिर थाना पुलिस ने आरोपी संजय पर केस दर्ज कर लिया है। चंडीमंदिर थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी आरोपी पाया जाएगा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें