फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6वां शिविर : कोरोना से बचाव के लिए 1130 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
टीकाकरण करवाते लोग। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर के समाजसेवी हर्ष कुमार की ओर से रविवार को स्थानीय सीताराम मंदिर की धर्मशाला में 6वां टीकाकरण शिविर अर्बन पालिक्लीनिक सेंटर पिंजौर के सहयोग से लगाया गया। इसमें पिंजौर, कालका, दून, रायतन क्षेत्र समेत आसपास क्षेत्र के 1130 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। शिविर का शुभारंभ कालका विधायक प्रदीप चौधरी ने किया।
विज्ञापन

उन्होंने शिविर को सफल बताते हुए हर्ष कुमार और प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव पवन कुमारी शर्मा को बधाई दी और कहा कि इनकी जनसेवा की भावना से पहले भी 5 शिविर लगाए गए हैं। मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने बताया कि पांच शिविर में करीब 4800 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाई। शिविर में 18 वर्ष से ज्यादा आयु वालों को पहली और जिनके पहली डोज के 84 दिन हो चुके हैं उन्हें दूसरी डोज लगाई गई है। इस मौके पर पवन कुमारी शर्मा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मान, अरूण कुमार, पूर्व सरपंच संतराम आदि भी मौजूद रहे।
गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया जाएगा विशेष कैंप
डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि 3 अगस्त को हर्ष कुमार की ओर से अर्बन पालिक्लीनिक सेंटर पिंजौर के सहयोग से विशेष टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। इसमें गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा। कैंप का आयोजन सीताराम मंदिर में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें