फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठाएं किसान: डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सभी लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए 8 फरवरी से विशेष अभियान शुरू किया गया है। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने रविवार को लघु सचिवालय के समिति कक्ष में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के लिए आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत 15 दिन में अधिक से अधिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इस अभियान में विशेष तौर पर एक ओर महत्वपूर्ण बिंदु शामिल किया गया है। इसके तहत डेयरी फार्मर, मत्स्य पालक एवं पीगरी फार्मर, भेड़-बकरी पालक सहित अन्य पशुपालक किसान भूमिधारक भी पशु किसान क्रेडिट बनवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें गारंटी में कोई सिक्योरिटी रखने की जरूरत नहीं है। क्रेडिट की लिमिट 1.60 लाख रुपये रखी गई है। योजना के लाभार्थी अपनी बैंक शाखा से 15 दिनों के अंदर संपर्क करके किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिनके पास पहले से ही किसान क्रेडिट कार्ड हैं वे अपनी बैंक शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड लिमिट को बढ़वा सकते हैं।
आहूजा ने जिले के समस्त बैंकों को भी निर्देश दिए कि वे इस अभियान के तहत निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति करें। प्रधानमंत्री किसान योजना लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करें। उपायुक्त ने इस मौके पर पशुपालन व कृषि तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इस अभियान को सफल बनाने में बैंकर्स का साथ दें। राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड के आवेदन के लिए उनकी भूमि के रिकार्ड सुगमता से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त मनिता मलिक, पंचकूला के एसडीएम धीरज चहल, कालका के एसडीएम राकेश संधू, सीटीएम सुशील कुमार, डीडीएम नाबार्ड दीपक जाखड़ व पीएनबी लीड बैंक से वरिष्ठ प्रबंधक ब्रजेश कुमार सिंह, डीआरओ रामफल कटारिया, डीडीपो दमन सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुखदेव राठी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें