फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से हाइड्रोलिक रेलवे फाटक क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
रेलवे फाटक की मरम्मत करते हुए रेलवे टेक्निकल स्टाफ। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। पिंजौर नालागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मॉडल टाउन कॉलोनी के समीप स्थित रेलवे फाटक ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे की जब गेटमैन फाटक को बंद कर रहा था उस दौरान एक ट्रक ने हाइड्रोलिक फाटक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। वैकल्पिक स्लाइडिंग गेट लगाकर गेटमैन ने रोड के ट्रैफिक को रोका और ट्रेन को फाटक से क्रॉस करवाया। रेलवे विभाग के टेक्निकल स्टॉफ ने हाइड्रोलिक फाटक को निकाल कर उसकी मरम्मत शुरू की। इस दौरान लगभग 10 मिनट तक फाटक को अतिरिक्त समय तक बंद किया गया जिससे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। आरपीएफ पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध आगे कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें