फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : ज्ञान के मंदिरों के माध्यम से विद्यार्थियों को बनाएंगे वृक्ष दूत : कंवरपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के वन, शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल ने वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारियों से अपील की है कि वे प्रकृति ज्ञान को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रदेश के सभी स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को वृक्ष दूत बनाएं। कंवरपाल वन प्रशिक्षण केंद्र पिंजौर में डिप्टी रेंजर और फॉरेस्टर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। इसके लिए ऐसी योजना लाना चाहते हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लोगों के आर्थिक संसाधनों में भी वृद्धि हो। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा फलदार पौधों का पौधरोपण किया जाएगा। इनके संरक्षण की जिम्मेदारी आम जन की होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह जब भी पुराने पेड़ों को देखते हैं, तो ऐसा लगता है यह पेड़ नहीं बल्कि पेड़ के रूप में हमारे पूर्वज खड़े हैं, जो शताब्दियों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हमारे द्वारा किए कार्यों के साक्षी हैं। उन्होंने अपील की है कि हमारे पूर्वजों ने जो खूबसूरत धरती हमें उपहार स्वरूप दी है, उसे हम भी अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए संरक्षित रखें। उन्होंने डिप्टी रेंजर और फारेस्टर लोगों के बीच वन विभाग के अधिकारी बनकर नहीं बल्कि पर्यावरण प्रहरी बनकर कार्य करें। उन्होंने प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र पिंजौर की प्रशंसा कर कहा कि केंद्र ने 30 लाख पौधों के पौधरोपण का लक्ष्य पूरा कर सराहनीय कार्य किया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक बीएस तंवर ने कहा कि वन मंत्री के मार्गदर्शन में पर्यावरण संरक्षण की जो भी योजना लागू की जाएगी विभाग द्वारा उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें