फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : विस अध्यक्ष ने किया कंप्यूटर लर्निंग सेंटर का शुभारंभ, 2 लाख रुपये देने की घोषणा की

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-15 राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मंगलवार को आशि हरियाणा संस्था के सहयोग से स्थापित कंप्यूटर लर्निंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने गांव बुढ़नपुर में कंप्यूटर लर्निंग सेंटर स्थापित करने के लिए संस्था को दो लाख रुपये देने की घोषणा की। गुप्ता ने कहा कि राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में स्थापित 25 कंप्यूटरों वाली इस लैब के माध्यम से सभी आयु वर्ग के करीब 400 स्कूली बच्चों सहित आशि-हरियाणा संस्था के आनंद शिक्षा कार्यक्रम के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों को भी कंप्यूटर की निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि बस्तियों में रहने वाले गरीब बच्चों में असीम प्रतिभा छिपी होती है। उसे केवल तराशने की आवश्यकता होती है। आशि-हरियाणा इस दिशा में बेहतरीन प्रयास कर रही है। इस मौके पर आशि-हरियाणा संस्था की प्रधान डॉ. विभा तलुजा ने बताया कि संस्था 2009 से जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी पोषण संबंधी आवश्यकताओं को भी पूरा कर रही है। संस्था द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थापली और आशियाना बाल गृह में भी कंप्यूटर लर्निंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर मेयर कुलभूषण गोयल, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद, पार्षद हरेंद्र मलिक, सोनिया सूद, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, राजेश कुमार, ऋतु गोयल, राजकीय आदर्श संस्कृति प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कैलाश चंद, आशि-हरियाणा की महासचिव सीमा गुप्ता, पैटर्न मेजर जनरल आईएस ढिल्लन, वाइस प्रेसिडेंट अरुण अग्रवाल और प्रो. किया धर्मवीर, फाउंडर मेंबर कुल दीपक लाल, डांस टीचर शिवांगी बंसल सहित स्कूल तथा आनंद शिक्षा कार्यक्रम के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें