फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोजन : नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य सूचना आयोग भवन की सीएम ने रखी आधारशिला

विज्ञापन
राज्य सूचना आयोग भवन शिलान्यास करते सीएम मनोहर लाल व अन्य अधिकारी। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को सेक्टर-3 में 36.49 करोड़ की अनुमानित लागत से बनने वाले राज्य सूचना आयोग भवन की आधारशिला रखी। उन्होंने भवन को नेताजी सुभाष चंद्र बोस को समर्पित कर इसका नाम ‘नेताजी सुभाष चंद्र बोस राज्य सूचना आयोग भवन’ रखने की घोषणा भी की। राज्य सूचना आयोग भवन का निर्माण दो वर्ष में पूरा होने का अनुमान है। प्लाट का कुल क्षेत्र 3274.35 वर्ग मीटर है। दो बेसमेंट सहित यह छह मंजिला भवन बनाया जाएगा। इसमें कुल कवर्ड एरिया 8500.98 वर्ग मीटर होगा। बेसमेंट का क्षेत्र 3692.20 वर्ग मीटर का होगा।
विज्ञापन

आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुख की बात है कि कांग्रेस पार्टी को नेहरू परिवार के वंशवाद से बाहर निकलने की फुर्सत नहीं मिली। इसके चलते देश की आजादी में नेताजी और अन्य क्रांतिकारियों के योगदान को आगे नहीं लाया गया। युवाओं को नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे क्रांतिकारियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेताजी की 125वीं जयंती पर हरियाणा में 75 स्थानों पर पराक्रम दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
हरियाणा एमएलए हॉस्टल चंडीगढ़ के पार्क में भी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण किया गया है। इसके अलावा मिल्खा सिंह एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा मोरनी क्षेत्र में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होम स्टे योजना के तहत मोरनी के स्थानीय 40 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इसमें से तीन को होम स्टे ऑफ इंडिया द्वारा युवा उद्यमी के पेशकश पत्र भी प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में अभी चुनाव प्रक्रिया आरंभ हुई है। धीरे-धीरे स्थिति स्पष्ट होगी। भारतीय जनता पार्टी पहले से अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद रतनलाल कटारिया, मुख्य सचिव संजीव कौशल, मुख्य सूचना आयुक्त यशपाल सिंघल, हरियाणा प्रशासन सुधार विभाग के आयुक्त एवं सचिव पंकज अग्रवाल, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक आरसी मिश्रा, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह, राज्य सूचना आयोग की सचिव सरिता मलिक, सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अमन कुमार, सचिव आरटीए ममता शर्मा, हरियाणा सूचना आयोग के सदस्य चंद्र प्रकाश, अरुण सांगवान, नरिंदर सिंह यादव, कमलदीप भंडारी, भाजपा नेता ओम प्रकाश देवी नगर के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें