फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के अभियान तक ही हटता है अतिक्रमण, फिर कर लिया जाता है अवैध कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अतिक्रमण शहर की सुंदरता के लिए ग्रहण है। ऐसा नहीं है कि जिला प्रशासन इसे हटाने का प्रयास नहीं कर रहा। लेकिन नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के लाख प्रयासों के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कई बार नगर निगम और कई बार एचएसवीपी की ओर से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाता है। कई बार तो दोनों विभाग मिलकर अभियान चलाते हैं। मगर जैसे ही टीम मार्केट से निकलती है, दुकानदार फिर से सड़क पर सामान लेकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

सिटी ब्युटीफुल चंडीगढ़ के साथ ही पंचकूला भी बसा हुआ है और सभी कार्यों को वहां की तर्ज पर करने का प्रयास भी किया जाता है। यहां की मार्केट और सेक्टर भी चंडीगढ़ की तरह ही विकसित किए जा रहे हैं। मगर अतिक्रमण पर काबू चंडीगढ़ की तरह नहीं हो पा रहा है। शहर के सेक्टर-21, सेक्टर-नौ, सेक्टर-सात, सेक्टर-20, सेक्टर-चार सहित अन्य सभी सेक्टरों की मार्केटों में हालात एक जैसे ही हैं। जैसे ही शाम होती है कपड़े, जूते, घर के सजावटी सामान और अन्य हल्की आइटम की दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सामान सजा दिया जाता है। कार्रवाई के लिए टीम आने की सूचना मिलती है तो दुकानदार पूरा सामान अंदर रख देते हैं और टीम के जाते ही फिर से सामान फुटपाथ पर रख लेते हैं।
परेशानी : मजबूरी में फुटपाथ के बजाय सड़क पर चलते हैं लोग
पैदल चलने वाले लोगों के लिए सड़क के साथ फुटपाथ बनाया जाता है। लेकिन यहां के बाजारों में फुटपाथ पर अतिक्रमण के कारण मजबूरी में लोगों को सड़क पर चलना पड़ता है। कई बार तो सड़क किनारे भी फल और सब्जियों की रेहड़ियां लगा दी जाती हैं। उस समय तो लोगों को बीच सड़क चलना पड़ता है। इससे हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

सुझाव: फोटो खींचकर जुर्माना लगाएं तो हो सकता है असर
अगर नगर निगम और एचएसवीपी की टीम सेक्टरों की मार्केट में अभियान चलाकर अतिक्रमण करने वालों के फोटो खींचे और फिर उन पर जुर्माना लगाया जाए तो यह असरदार साबित हो सकता है। टीम के आते ही दुकानदारों को पता चल जाता है। मगर फोटो चुपचाप खींचा जा सकता है। सख्ती के साथ जुर्माने का प्रावधान किया जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकती है।
वर्जन::
शहर में लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है। दुकानदारों को भी इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि वो अतिक्रमण न करें। अगर फिर भी दुकानदार नहीं मानते हैं तो निगम को सख्ती बरतनी पड़ेगी। वहीं जो फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी लगाते हैं उनको भी अतिक्रमण करने से बाज आना चाहिए। -कुलभूषण गोयल, मेयर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें