फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर्स कालोनी में बुनियादी ढांचा नहीं होने पर मिलेंगे बिजली कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। निजी बिल्डरों द्वारा विकसित पुरानी कॉलोनियों में जहां पर बिजली के बुनियादी ढांचे तैयार नहीं किए गए हैं, वहां पर भी बिजली कनेक्शन दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बिजली के बुनियादी ढांचे की कमी के कारण बिल्डर कॉलोनियों में प्लॉटधारकों या निवासियों को बिजली कनेक्शन से वंचित नहीं किया जा सकता है। इससे प्रदेश के 30 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

नई नीति के तहत बिजली वितरण कंपनियों (यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन) द्वारा कॉलोनियों के निवासियों से डेवलपमेंट एडवांस एकत्र करके आवश्यक बिजली के बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। साथ ही नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा डेवलपर्स से नकद जमा अथवा उनकी ऋणग्रस्त संपत्तियों को कुर्क कर बिजली के बुनियादी ढांचे की कमी की वसूली की जाएगी। डेवलपर्स से शुल्क की वसूली के बाद उपभोक्ताओं से वसूले गए डेवलपमेंट एडवांस को वापस कर दिया जाएगा।
.....
गुरुग्राम और सोनीपत को मिलेगी राहत
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस नीति के अनुसार, राज्य में मुख्य रूप से गुरुग्राम और सोनीपत में स्थित लगभग 5,000 निवासियों को उनके बिजली कनेक्शन जारी करके तत्काल राहत प्रदान की जाएगी। भविष्य में 25,000 से अधिक प्लाट धारक जिन्होंने अभी तक अपने घर का निर्माण नहीं किया है, उन्हें भी लाभांवित किया जाएगा। इसके अलावा, ऐसी कॉलोनियों में मौजूदा 30,000 उपभोक्ता जिनके पास पहले से बिजली कनेक्शन है, वे निगम से गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति से लाभान्वित होंगे और उन्हें महंगे जेनरेटर बैक-अप पावर पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें