फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए कारगर ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जिला सचिवालय में पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए ‘सखी वन स्टाप सेंटर’ संचालित किया जा रहा है। इस केंद्र में शिकायत दर्ज होने के तुरंत बाद कार्रवाई कर महिलाओं को न्याय सुलभ करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित ‘सखी वन स्टाप सेंटर’ मार्च 2019 में शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक इस सेंटर में 161 शिकायतें दर्ज हुई। उन्होंने बताया कि सेंटर में त्वरित कार्रवाई करते हुए घरेलू हिंसा से पीड़ित 90 शिकायतों का निपटारा करते हुए महिलाओं को न्याय दिलवाया गया। उन्होंने बताया कि सेंटर में काउंसलिंग के माध्यम से महिलाओं की शिकायतों का निपटारा करवाया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि सखी वन स्टॉप सेंटर महिलाओं के लिए नाम के अनुरूप कार्य करते हुए बहुत ही कारगर साबित हो रहा है तथा महिलाओं को न्याय दिलवा रहा है। उन्होंने बताया कि सेंटर में पीड़ित महिला को पुलिस सहायता, स्वास्थ्य लाभ, मनोवैज्ञानिक परामर्श मुहैया करवाया जाता है। इसके अलावा अस्थाई रूप से पांच दिन के लिए आवास भी उपलब्ध करवाया जाता है। उपायुक्त ने बताया कि सेंटर में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बाल विवाह, महिला तस्करी, बलात्कार से पीड़ित, साइबर क्राइम, गुमशुदा, ऐसिड, अटैक, यौन शोषण से पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है। महिलाओं की मदद के लिए 181 टोल फ्री नंबर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा हेल्प लाइन 0172-2586600 पर भी महिला अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें