फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास: जाम ने निजात के लिए आठ माह करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से पंचकूला-शिमला हाईवे पर निर्माणाधीन सूरजपुर-सुखोमाजरी बाईपास अब करीब छह माह देरी से पूरा होगा। पहले कंपनी को यह प्रोजेक्ट नवंबर-दिसंबर 2020 तक पूरा करना था। कोरोनाकाल में सरकार ने सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय दिया है। नई तिथि के अनुसार यह प्रोजेक्ट अब कंपनी को मई 2021 तक पूरा करना होगा। इस कारण जाम से निजात मिलने की आस लगाए बैठे पिंजौर वासियों को करीब आठ माह और इंतजार करना होगा। कंपनी के अनुसार बाईपास का 60 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। सूरजपुर के समीप करीब 600 मीटर जमीन और सुखोमाजरी के पास रोड अलाइनमेंट का मामला सुलझने के साथ ही निर्माण तेज हो जाएगा। इस बाईपास पर तीन व्हीकल अंडरपास, एक बड़ा पुल, एक रेलवे अंडर ब्रिज निर्माणाधीन है। लॉकडाउन में विभिन्न कारणों से देरी होने के कारण करीब छह माह का समय बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

पिंजौर में जाम से परेशान होते हैं वाहन चालक
ट्रैफिक जाम की समस्या झेल रहे लोगों और शहर से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को सुखोमाजरी बाईपास का बेसब्री से इंतजार है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी नालागढ़ और परवाणु की तरफ से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही शहर के मुख्य बाजारों से गुजरने वाली सड़क से होती है। संकीर्ण रोड और वाहनों की अधिक संख्या होने के कारण शहर में प्रतिदिन जाम जैसी स्थिति पैदा होना आम बात है। ट्रैफिक जाम की समस्या के हल के लिए बनाए जाने वाले सूरजपुर सुखोमाजरी बाईपास का निर्माण करीब तीन साल पहले शुरू हुआ था। इसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 1 मई 2017 को किया था। अधिकारियों के अनुसार इस बाईपास की लंबाई 7700 मीटर है। बाईपास पंचकूला-पिंजौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सूरजपुर रामपुर सियुडी के समीप से शुरू होकर और पिंजौर नालागढ़ रोड पर एनएच-105 पर सिविल एरोड्रोम के समीप निकलना है।
अभी यह है समस्या
इसके बनने से बद्दी की तरफ जाने वाले हजारों भारी और हल्के वाहन शहर से गुजरने की जगह इस बाईपास से होकर बद्दी हिमाचल प्रदेश की तरफ निकल जाएंगे। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार अभी सूरजपुर के समीप करीब छह सौ मीटर जमीन का मामला पीडब्ल्यूडी द्वारा क्लीयर करनी है। इस जमीन से दुकानें आदि हटाकर जमीन कंपनी को सौंपी जानी है। इसके अलावा पिंजौर नालागढ़ रोड पर जहां यह बाईपास निकलेगा वहां विभाग द्वारा रोड की एलाइनमेंट नहीं दी गई है। इसके अलावा रोड निर्माण में बाधा बन रहे तीन ट्यूबवेलों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसकी विभाग द्वारा परमीशन दी गई है।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट का 60 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। प्रोजेक्ट को पूरा करने की समयावधि अगले साल 2021 मई तक निर्धारित की हुई है। इसके अलावा सूरजपुर के समीप करीब छह सौ मीटर जमीन का और सुखोमाजरी के पास रोड अलाइनमेंट का इश्यू है। - जयदीप सिंगला, प्रोजेक्ट ठेकेदार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें