फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोहना नगर परिषद चेयरपर्सन के शैक्षणिक दस्तावेजों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा की सोहना नगर परिषद की चेयरपर्सन के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच होगी। राज्य चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लिया है। चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने गुरुग्राम डीसी से शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट 30 दिन के अंदर भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीती चेयरपर्सन अंजू बाला पर 8वीं का फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप है। आप के लीगल सेल के केंद्रीय पर्यवेक्षक मोक्ष पसरीजा ने बताया कि अंजू के 8वीं के फर्जी प्रमाण पत्र की शिकायत आप की उम्मीदवार ललिता देवी ने की थी। इस पर लीगल सेल ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज करवाई। आरोप है कि असल में 8वीं फेल अंजू ने चुनाव लड़ने के लिए 8वीं की मार्कशीट राजस्थान के किसी स्कूल के नाम की फर्जी तरीके से बनवाई है।
राजस्थान के स्कूल में आरटीआई लगाने पर सामना आया कि संबंधित स्कूल की मार्कशीट आधिकारिक नहीं है, फर्जी तरीके से तैयार की गई है। राजस्थान के अलवर स्थित स्कूल ने अंजू के खिलाफ एफआईआर करवाई है।
विज्ञापन

पसरीजा ने बताया कि जानकारी मिलने पर केंद्रीय चुनाव आयोग में शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय चुनाव आयोग ने राज्य चुनाव आयोग को पत्र लिखकर जल्द से जल्द जांच करवाने को कहा है। गुरुग्राम डीसी 14 अगस्त तक जांच रिपोर्ट सौंपनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें