फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 17 सेंटरों पर होगी पीयू के यूजी कोर्स की दाखिला परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से शनिवार को यूजी कोर्स के लिए कॉमन एंट्रेस टेस्ट (सीईटी) का आयोजन करवाया जाएगा। चंडीगढ़, होशियारपुर, श्री मुक्तसर साहिब और लुधियाना के विभिन्न केंद्रों पर 6273 प्रतिभागी परीक्षा देंगे। विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर साढ़े तीन बजे तक चलेगी। इस बार चंडीगढ़ में सभी परीक्षा केंद्र सरकारी स्कूलों में बनाए गए हैं क्योंकि पीयू और कॉलेजों के विभागों में सेमेस्टर की अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से कुल 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। चंडीगढ़ में 12, होशियारपुर में 3, श्री मुक्तसर साहिब में एक और लुधियाना में एक परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चंडीगढ़ में 4951 छात्र, होशियारपुर में 530, लुधियाना में 432 और श्री मुक्तसर साहिब में 360 छात्र परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए प्रतिभागियों को एक घंटे पहले परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना होगा।
प्रतिभागियों को पेपर के लिए सिर्फ काला बॉल या जैल पैन लेकर जाना होगा। अपनी स्टेशनरी का सामान ट्रांसपैरेंट बैग में ले जाना होगा या हाथ में लेकर जाए। परीक्षा केंद्र में मास्क पहनकर रखना अनिवार्य होगा। दिव्यांग छात्रों को पेपर हल करने के लिए 20 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्रों पर नकल इत्यादि के लिए सख्ती रहेगी। परीक्षा केंद्रों के अंदर जाने से पहले मुख्य द्वार चेकिंग करवानी होगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में बने हैं परीक्षा केंद्र
शहर के जीएमएचएस-11 ए, जीएमएसएसएस-10 ए, जीएमएसएसएस-16 डी, जीएसएसएस-15 सी, जीएमएसएसएस-23 ए पोस्ट ऑफिस के पीछे, जीएमएसएसएस-21, जीएमएसएसएस-20 डी, जीएमएसएसएस-20 बी, जीजीएमएसएसएस-18, जीएमएसएसएस-19 सी, जीएमएसएसएस-27 सी, जीएमएसएसएस- टिंबर मार्केट सेक्टर-26 के स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें