फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री ने 73 छात्राओं को कराटे बेल्ट से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शिक्षामंत्री कंवरपाल गुज्जर ने कहा कि आत्मरक्षा का प्रशिक्षण संकट की स्थिति में बेटियों में आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसके साथ ही बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से सबल भी बनती हैं। बुधवार को शिक्षा मंत्री पंचकूला के सेक्टर - 1 स्थित पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह में विद्यालय शिक्षा विभाग एवं हरियाणा स्कूल परियोजना परिषद द्वारा आयोजित रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के राज्यस्तरीय समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने 73 छात्राओं को कराटे बेल्ट देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


Koo App

शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल ने पंचकूला में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम राज्य स्तरीय समारोह में छात्राओं को कराटे बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा सारथी पत्रिका का भी विमोचन किया। #Haryana #DIPRHaryana

View attached media content

- DPR Haryana (@diprharyana) 27 Apr 2022




उन्होंने कहा कि छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम समग्र शिक्षा के तहत राष्ट्रीय स्तर पर चलाया जा रहा है। हरियाणा के विद्यालयों में यह कार्यक्रम काफी सफलता के साथ चलाया जा रहा है। आगे भी अच्छे परिणाम आएंगे। पिछले शैक्षणिक सत्र में प्रदेश के लगभग तीन हजार विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके तहत लगभग तीन हजार विद्यालयों की लगभग 123302 छात्राओं को प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

प्रोजेक्ट उड़ान का भी किया लोकार्पण
शिक्षा मंत्री ने इस अवसर पर प्रोजेक्ट उड़ान का भी लोकार्पण किया। जिसका उद्देश्य प्रदेश के चौथी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों को कोविड-19 के कारण हुए शिक्षा के नुकसान को कवर करना है। विद्यालय शिक्षा विभाग की मासिक पत्रिका ‘शिक्षा सारथी‘ के अप्रैल अंक का विमोचन भी किया, जो छात्राओं के आत्मरक्षा प्रशिक्षण पर ही आधारित है। इस दौरान बेटियों ने आत्मरक्षा की तकनीकों का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा कि मार्शल आर्ट की छात्राओं को देखकर अन्य छात्राएं भी प्रेरणा लेंगी। उन्होंने इस अवसर पर 10 मेधावी विद्यार्थियों को स्मार्ट फोन और इस प्रशिक्षण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देने वाले पांच अध्यापकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें