फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के 18 पटवारी और कानूनगो सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा सरकार के चकबंदी विभाग ने बुधवार को सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप में राज्यभर के कुल 18 पटवारियों/कानूनगो को सम्मानित किया। इस मौके पर सात पटवारियों और कानूनगो को मोटरसाइकिल व प्रशस्ति पत्र और 11 पटवारियों/कानूनगो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राज्यमंत्री अनूप धानक मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चकबंदी विभाग की निदेशक आमना तस्नीम ने बताया कि आज जिन 18 पटवारियों/ कानूनगो को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने कोविड-19 के दौरान सराहनीय कार्य किया था। उन्होंने बताया कि जिन 65 गांवों में चकबंदी का कार्य बकाया है, उसको इसी वित्त वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि कोविड के दौरान दो साल का समय बहुत ही मुसीबत भरा रहा। उन्होंने कहा कि अभी कोविड की अगली लहर के आने की आशंका जताई जा रही है।
सभी सतर्क रहें और सावधानी बरतें। इस अवसर पर उपायुक्त महावीर कौशिक, राजस्व विभाग की विशेष सचिव मोनिका मलिक, नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल, हीरो मोटो कॉप की तरफ से करण हूण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें