फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ को पहननी होगी वर्दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा के मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर वर्दी पहनकर आना होगा। बिना वर्दी के ड्यूटी करने पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ को यह आदेश जारी किए हैं। स्वास्थ्य मंत्री को निरंतर शिकायतें वर्दी न पहनने की शिकायतें मिल रहीं थीं।
विज्ञापन

वीरवार को अंबाला जिले के नारायणगढ़ में किसानों और सांसद नायब सैनी के बीच हुए विवाद की जांच गृह मंत्री विज ने डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी व नवजोत सिंह सिद्घू पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी रोज सुबह उठकर देश के खिलाफ कोई न कोई बयान दे रहे हैं। विपक्ष मुद्दा विहीन है। वे देश में शांति को भंग करना चाहते हैं। सिद्धू ने उलटा चश्मा पहना हुआ है। जम्मू-कश्मीर में धारा-370 खत्म होने से बहुत फर्क पड़ा है। आतंकवादी घटनाओं पर पूरी निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

डूबती किश्ती को बचा रहे हुड्डा : विज
गृह मंत्री विज ने कहा कि अब भूपेंद्र हुड्डा अपनी डूबती हुई किश्ती को बचाकर रखना चाहते हैं। कांग्रेस विधायक अब उनके खिलाफ बोलने लगे हैं, लिखकर भी दे रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष भी उनको कोई महत्व नहीं दे रहीं। ऐसे में वह किसी प्रकार से अपने आप को राजनीति में जिंदा रखने के लिए लोगों के बीच जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें