फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सहकर्मी सहित कसौली घूमने निकले तीन दोस्त,कसौली पहुंचने से पूर्व ही ट्रक की चपेट में आ कर महिला सहकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। मोहाली स्थिति एक कंपनी में कार्यरत महिला समेत तीन सहकर्मी कसौली घूमने निकले, लेकिन कसौली पहुंचने से पूर्व ही महिला सहकर्मी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। शिकायतकर्ता राहुल कुमार निवासी गाजीपुर यूपी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मोहाली स्थिति एक निजी कंपनी में काम करता है। उसी कंपनी में उसकी सहकर्मी सुखदीप कौर भी काम करती हैं। 4 अगस्त को उसकी सहकर्मी और उसके दोस्त महेश चंद ने कसौली घूमने का कार्यक्रम बनाया। सुबह सवा 7 बजे सुखदीप उसकी बाइक पर जबकि उसका दोस्त महेश अपनी बाइक पर कसौली की ओर चल दिए।
विज्ञापन

जब वह पिंजौर मल्लाह रोड के समीप ट्रैफिक लाइट पर पहुंचा तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए ट्रक को एक तरफ मोड़ दिया। ट्रक को मोड़ते ही उसकी बाइक ट्रक की चपेट में आ गई जिसके चलते वह और उसके पीछे बाइक पर सवार सुखदीप कौर बाइक समेत सड़क पर गिर गए। घटना में सुखदीप कौर को गंभीर चोटें आईं। सुखदीप को पीएचसी पिंजौर ले जाया गया जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया। पीजीआई पहुंचने पर डाक्टरों ने सुखदीप कौर को मृत घोषित कर दिया।
दूसरी ओर मौके का फायदा उठा कर अज्ञात आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें