फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सहित मनसा देवी में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने टेका माथा

विज्ञापन
हवन में आहुति डालते हुए। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बुधवार को परिवार सहित माता मनसा देवी मंदिर में माथा टेका। इसके बाद पूजा-अर्चना कर हवन में आहुति डाल महामाई का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर उनके साथ श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री अनूप धानक भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

दुष्यंत चौटाला के साथ उनके पिता व जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, माता व बाढ़डा से विधायक नैना सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला की पत्नी मेघना चौटाला व भाई दिग्विजय चौटाला ने भी मंदिर में माथा टेका। इससे पूर्व माता मनसा देवी मंदिर पहुंचने पर डीसी विनय प्रताप सिंह ने उनका स्वागत किया। दुष्यंत चौैटाला ने देश व प्रदेश वासियों को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाईएस गुप्ता, बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, बोर्ड के गैर सरकारी सदस्य नरेंद्र जैन व बलकेश वत्स, जेजेपी महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, जेजेपी जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) भाग सिंह दमदमा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें