फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: 50,781 बिजली कनेक्शनों की विभाग ने की जांच, चोरी के 3,349 मामले पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रदेश में बिजली चोरी के लगातार बढ़ते मामलों और शिकायतों पर विभाग ने कार्रवाई की है। बिजली विभाग ने प्रदेश भर में दो दिन स्पेशल ड्राइव चलाकर ऐसा करने वालों को दबोचा है। कुंडी कनेक्शन, बिजली चोरी करने या बिल का भुगतान न करने पर स्पेशल ड्राइव चलाते हुए विभाग ने 50,781 कनेक्शनों की जांच की। इस दौरान विभाग ने दो दिन में कुल 3,349 मामले पकड़े हैं। इन पर विभाग ने 7.66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि इस मुहिम के दूसरे दिन रविवार को पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के वितरण और प्रवर्तन विंग ने 22,288 बिजली कनेक्शनों की जांच की, चोरी के 1,274 मामले पकड़े और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 3.02 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया। बिजली चोरी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए भविष्य में भी अचानक जांच का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन



बिजली मंत्री ने बताया कि पीएसपीसीएल के वितरण विंग ने दो दिन की मुहिम के दौरान राज्य के विभिन्न जोनों में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त किए हैं। दक्षिणी जोन (पटियाला), केंद्रीय जोन (लुधियाना), उत्तरी जोन (जालंधर), बॉर्डर जोन (अमृतसर) और पश्चिमी जोन (बठिंडा) ने सामूहिक रूप से 42,396 कनेक्शनों की जांच की। 3,073 मामलों में चोरी का पता लगाया और 6.68 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया।
पीएसपीसीएल के प्रवर्तन विंग ने भी अपनी राज्यव्यापी मुहिम के दौरान अहम भूमिका निभाई। प्रवर्तन विंग द्वारा 8,385 कनेक्शनों की जांच के दौरान 276 मामलों में बिजली चोरी का पता लगाया गया और बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर 1.18 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें