फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का कहर : भरैली में चौथी मौत, जिले में 23 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 468 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। बरवाला के गांव भरैली समेत जिले में डेंगू का कहर जारी है। सोमवार को जिले में 23 मरीजोें में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें 11 डेंगू पीड़ित भरैली के हैं। इसके अलावा पीजीआई में इलाज के दौरान भरैली निवासी ज्ञान की मौत के साथ ही गांव के चार लोग दम तोड़ चुके हैं। तीन दिन में गांव में यह चौथी मौत है। 50 वर्षीय ज्ञान का उपचार पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में चल रहा था, लेकिन हालत गंभीर होने के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग गांव में होने वाली मौतों के कारणों की पुष्टि नहीं कर रहा है। सोमवार तक जिले में डेंगू का आंकड़ा 468 तक पहुंच चुका है। ज्ञान से पहले शिव कुमार 35 वर्षीय, कुलवंत 28 वर्षीय और सुनीता 45 वर्षीय की बीमार होने के बाद मौत हो चुकी है। वहीं जिले में सोमवार को कुल 23 नए मरीज आए हैं। इसी के साथ जिले में डेंगू का आकड़ा 468 पहुंच गया है।
विज्ञापन

33 में 11 मरीजों में डेंगू की पुष्टि
बरवाला के भरैली गांव में बुखार पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद रविवार को स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाया था। गांव के बुखार से पीड़ित 31 मरीजों का डेंगू जांच के लिए सैंपल लिया था। इसमें से 11 मरीजों में सोमवार को डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके बाद तत्काल प्रभाव से मरीजों को स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। अब उनका उपचार चल रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को भी गांव में घरों का सर्वे किया। स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि मंगलवार को कुछ और मरीजों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे।
50 से ज्यादा घरों में नहीं करवाई फॉगिंग
स्थानीय निवासी गुरचरण ने बताया कि संगराणा के 30 से 35 और भरैली टाउन के करीब 50 घरों में फॉगिंग नहीं हुई है, जबकि आए दिन बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या में यहां इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी स्थानीय अस्पताल से एक युवती को तबीयत बिगड़ने के बाद पंचकूला सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

दो दिन में 41 घरों में मिला डेंगू का लारवा
बरवाला के भरैली गांव में स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की तरफ से गांव में डेंगू के लारवा की जांच की जा रही है। दो दिनों में 41 घरों में डेंगू का लारवा मिला है। रविवार को करीब 30 और सोमवार को 11 घरों में डेंगू के लारवा मिले हैं। वहीं डेंगू के लगातार बढ़ते मामलों को देखकर मलेरिया विंग की तरफ से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें