फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन : वोकेशनल शिक्षकों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा, तीन के सिर फूटे, 20 से अधिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास का घेराव करने जा रही हरियाणा वोकेशनल टीचर्स पर पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड चौक पर जमकर लाठियां भांजी। पुलिस और आईटीबीपी के जवानों ने प्रदर्शनकारी वोकेशनल टीचर्स पर वाटर कैनन का भी प्रयोग किया। टीचर्स द्वारा धक्का-मुक्की करने पर पुलिस ने उनको दौड़ा दौड़ाकर पीटा। इस दौरान तीन लोगों के सिर फट गए, जबकि तीन पुलिस महिला कर्मचारियों समेत 20 लोग घायल हो गए। 150 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया, बाद में उनको छोड़ दिया गया। हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के बैनर तले शिक्षक चंडीगढ़ जा रहे थे। हाउसिंग बोर्ड चौक से पहले ही पुलिस द्वारा रोकने पर आंदोलनकारी नाराज हुए तो पुलिस एक्शन में आई।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में समायोजित किए जाने की मांग को लेकर पिछले लंबे समय से पंचकूला में धरना दे रहे कंप्यूटर टीचर ने एक बार फिर पंचकूला से सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। इसी बीच हरियाणा के अलग-अलग राज्यों से एक हजार से ज्यादा वोकेशनल टीचर्स सेक्टर-5 धरना स्थल पर इकट्ठा हुए। धरनास्थल पर इकट्ठा होने के बाद वह सीएम आवास का घेराव करने चल पड़े। पुलिस ने उन्हें हाउसिंग बोर्ड चौक के पास रोका। इस दौरान पुलिस की तरफ से हाउसिंग बोर्ड पर बैरिकेटिंग की गई थी।
बैरिकेटिंग शाम पांच बजे के बाद तोड़कर वोकेशनल टीचर्स आगे जाने का प्रयास करने लगे। जब वोकेशनल टीचर्स नहीं माने तो पुलिस ने पहले वाटर कैनन का पयोग किया। बाद में उन पर जमकर पुलिस और आईटीबीपी जवानों की तैनात टुकड़ियों ने लाठियां भांजी। इस दौरान प्रदर्शन करने आए वोकेशनल टीचर्स सुमनदीप सिंह, सुनील सैनी और अमन ढिल्लो के सिर फट गए। वहीं तीन महिला पुलिस कर्मचारियों समेत 20 से अधिक लोगों केे चोटें आई। पुलिस की ओर से करीब 150 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

यह रही है वोकेशनल टीचर्स की मांग
हरियाणा वोकेशनल टीचर्स एसोसिएशन के राज्य प्रधान अनूप ढिल्लो ने बताया कि प्रदर्शन तीन मांगों को लेकर किया गया है। इसमें सरकार हमारी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि पहली मांग 2278 वोकेशनल टीचर्स को शिक्षा विभाग में समायोजन किए जाने की है। वहीं दूसरी मांग वोकेशनल टीचर्स को समान काम, समान वेतन लागू किया जाए। वहीं तीसरी मांग यह थी कि वोकेशनल टीचर्स को सर्विस रूल 2013 के मुताबिक 58 वर्ष की जॉब सिक्योरिटी दी जाए। इस मांग को लेकर वोकेशनल टीचर्स की ओर से कई बार प्रदर्शन किया गया। अधिकारियों को ज्ञापन दिया गया। करने के बाद भी हरियाणा सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं की गई है। अगर हमारी यह मांग नहीं मानी जाएगी तो प्रदर्शन जारी रहेगा।
पुलिस की ओर से वोकेशनल टीचर्स पर हल्का बल प्रयोग कर रोका गया है। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। किसी भी प्रकार से कानून व्यवस्था को खराब करने वाले वोकेशनल टीचर्स पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। -मोहित हांडा, डीसीपी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें