फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू ने तोड़ा पांच साल का रिकॉर्ड, 228 तक पहुंचा आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में डेंगू ने पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू ने डबल सेंचुरी पूरी कर ली है। इसी के साथ डेंगू का आकड़ा 228 पहुंच गया है। बुधवार को डेंगू की 30 नए मरीजों में पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

इनमें सेक्टर-11, सेक्टर-10, सेक्टर-7, राजीव और इंदिरा कॉलोनी, महेशपुर, पिंजौर के मरीज शामिल हैं। इन जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की मलेरिया विंग की टीम ने मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए एंटी लारवा दवा का छिड़काव करवा दिया है।
बता दें कि सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की लैब में तीन हजार से ज्यादा मरीजों की अबतक डेंगू की शिकायत को लेकर सैंपलिंग हो चुकी है। इनमें से पूरे ट्राइसिटी के करीब 550 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल का रिकॉर्ड
-2022, 12 अक्तूबर तक ---198
-2021, 12 अक्तूबर तक----107
-2020, 12 अक्तूबर तक----09
-2019, 12 अक्तूबर तक----33
-2018, 12 अक्तूबर तक----143
-2017 12 अक्तूबर तक----193
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें