फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू : 5 साल के रिकार्ड स्तर पर, विभाग फॉगिंग मशीनें खरीदने की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार के तमाम दावों के बीच प्रदेश में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। डेंगू ने 5 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। अब कुल मरीजों की संख्या 5377 पहुंच गई है। पिछले तीन दिनों में औसतन रोजाना 378 नए मरीजों के साथ 1136 मरीज मिल चुके हैं। सबसे अधिक प्रभावित जिलों में फतेहाबाद, पंचकूला, सोनीपत, सिरसा और नूंह हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग में अभी तक 25 और नई फॉगिंग मशीनें खरीदने की प्रक्रिया ही चल रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले तीन दिन में सबसे अधिक नए मरीज फतेहाबाद में 153, कैथल 123, हिसार में 107, पंचकूला 82, सिरसा 67, सोनीपत 93, मेवात 71 बढ़े हैं। वर्ष 2016 में 2994 और 2017 में 4550 केस मिले थे। जिस तेजी से डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं, उससे आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं यह 2015 में मिले 9921 का रिकार्ड न तोड़ दे। वहीं स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डा. उषा गुप्ता का कहना है कि लगातार फोगिंग जारी है। जल्द ही नई मशीनें भी मिल जाएंगी।
विज्ञापन

कहां कितने केस
जिला केस
फतेहाबाद 620
पंचकूला 540
सोनीपत 487
सिरसा 435
कैथल 342
मेवात 317
हिसार 315
गुरुग्राम 233
अंबाला 268
जींद 216
फरीदाबाद 211
रेवाड़ी 184
चरखीदादरी 172
रोहतक 153
यमुनानगर 152
झज्जर 148
महेंद्रगढ़ 127
पानीपत 117
कुरुक्षेत्र 106
भिवानी 105
करनाल 93
पलवल 36
कुल 5377
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें